सर्दी के मौसम पड़ने वाले कोहरे के कारण रेलवे ने ट्रेन नंबर 09611 अजमेर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक को 2 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09614 अमृतसर-अजमेर द्वि साप्ताहिक भी 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण ने बताया कि रोजाना श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन नंबर 04712/11 भी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सहारनपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन सहारनपुर-हरिद्वार के बीच आंशिक रुप से रद्द रहेगी।