फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दूसरी बार सर्कल सेक्रेटरी बने अजय सैनी

Sun, 28 Sep 2025 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य बिजली विभाग वर्कर यूनियन में अजय सैनी को लगातार दूसरी बार सर्कल सेक्रेटरी के पद पर चुना गया है। सचिव का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अजय सैनी कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं। वह अपने छात्र जीवन से ही सक्रिय रहे हैं। उन्होंने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और नगर परिषद के चेयरमैन के रूप में काम किया है। यूनियन का चुनाव 24 सितंबर को भिवानी में हुआ था, जिसमें पंचकूला के देवी प्रसाद भट्ट, मेयर एडहॉक कमेटी के चेयरमैन के तौर पर मौजूद थे। इस चुनाव के बाद सभी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अजय सैनी को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें