Ajay Kumar became the head of Block Committee Hemsa
- फोटो : Ambala
अंबाला। ब्लॉक कमेटी हेमसा छावनी का चुनाव वीरवार को सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव खंड शिक्षा कार्यालय सभागार में किया गया। इसमें प्रधान के तौर पर अजय कुमार, उपप्रधान सुमन, सचिव प्रवीन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, संगठन सचिव मनीष कुमार, सलाहकार मुकेश कुमार और ऑडिटर के तौर पर संजीव कुमार को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का गठन एक वर्ष के लिए किया गया है ताकि क्लर्क से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा सके।