अंबाला कैंट। रविवार को आर्मी पोस्टल सर्विस द्वारा वायुसेना की 3 स्कवाड्रन का टिकट जारी किया गया। इसी को लेकर एक आयोजन किया गया, जिसमें वायुसेना के अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर एयरमार्शल रविंदर कुमार धीर ने बताया कि 3 स्कवाड्रन का इतिहास काफी पुराना है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर 1941 को स्कवाड्रन अस्तित्व में आई। इस स्कवाड्रन ने ऑडैक्स, हरिकेंस, स्पिटफायर, टेंपेस्ट, वेंपायर, तूफानी, मिस्ट्री, मिग21 एफएल, मिग21 बीआईएस, मिग21 बासन एयरक्राफ्ट के जरिये अपने कर्तव्य को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्कवाड्रन का वायुसेना में काफी महत्व है और यह अपनी काबिलियत कई बार दिखा भी चुकी है। इस मौके पर एयर मार्शन राजेश कुमार, एयर कमोडोर तेजेंद्र सिंह, ग्रुप कैप्टन नवजोत सिंह भिंडर सहित कई अन्य अधिकारियों सहित पूर्व वायुसैनिक भी मौजूद रहे।