फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पराली जलाने से हवा हुई खराब, एक्यूआई 181 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में पराली जलने के कारण हवा भी खराब होने लगी है। शाम होते ही हवा में धुआं भर जाता है। यह स्थिति पिछले दो दिन से बनी हुई है। वीरवार को जिले का एक्यूआई 181 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, तेज धूप होने से दिन में गर्मी कम नहीं हो रही और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है और 23 अक्तूबर को बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

शाम होते ही हवा में ज्यादा प्रदूषण बढ़ रहा है। इस वजह से बुजुर्गों व बच्चों को शाम को बाहर निकलने से बचना चाहिए, इसको लेकर डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं और कई केस ऐसे भी आ रहे हैं, जिनको खराब हवा के कारण दिक्कत आ रही है। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत जैसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, जिले की बात करें तो 16 अक्तूबर तक 66 मामले पराली जलाने के आ चुके थे। प्रशासन इन मामलों को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है और लगातार टीम भी फील्ड में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें