फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कृषि विभाग को मिला स्कॉच आवार्ड

Tue, 13 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कृषि विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड मिला। सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। फसल अवशेष प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारपूर्ण और परिणामोन्मुख कार्य के लिए कृषि विभाग अंबाला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले में खेतों में आग की घटनाओं में अभूतपूर्व कमी लाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी रणनीति अपनाने के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार बीते दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान डाॅ. जसविंद्र सिंह, डॉ. राजेश अग्रवाल, करण सिंह, प्रवीन, दीनदयाल शर्मा व मनदीप सिंह ने प्राप्त किया। फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत अपनाई गई योजनाबद्ध, डेटा आधारित और फील्ड स्तर पर सख्त निगरानी वाली कार्यप्रणाली के कारण जिले में खेतों में आग की घटनाओं में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2023 में जहां 195 फायर घटनाएं दर्ज हुई थीं, वहीं 2024 में यह 99 रह गईं। वर्ष 2025 में पूरे अंबाला जिले में केवल 8 फायर घटनाएं दर्ज की गईं। संवाद

कृषि विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड मिला। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें