अंबाला। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण 7 सितंबर तक करवाया जा सकता है। किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने एवं कृषि या बागवानी विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। किसान ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं या फिर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं।