सोमवार को जिले भर की मंडियों में कुल 19 हजार 159 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। वहीं अभी तक कुल 64 हजार 308 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा हो गया है। इसमें से 51 प्रतिशत यानी 33 हजार 178 मीट्रिक टन गेहूूूं का उठान हो चुका है। आंकड़ों की माने तो अभी तक डीएफएससी की ओर से 24 हजार 669 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, इसमें 13 हजार 253 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। ऐसे ही हैफेड की ओर से कुल 37 हजार 983 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और इसमें से 19 हजार 169 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। इसमें अंबाला कैंट से 858 मीट्रिक टन, अंबाला सिटी से 4 हजार 210 मीट्रिक टन, साहा से 2 हजार 300 मीट्रिक टन, बराड़ा से 3 हजार 746 मीट्रिक टन, केसरी से 360 मीट्रिक टन, सरदेहड़ी से 610 मीट्रिक टन, उगाला से 288 मीट्रिक टन, नारायणगढ़ से 75 मीट्रिक टन, कड़ासन से 875 मीट्रिक टन, भरेड़ी से शून्य, नन्यौला से 1600 मीट्रिक टन, मुलाना से 1 हजार 410 मीट्रिक टन, तलहेड़ी से 1 हजार 688 मीट्रिक टन, शहजादपुर से 893 मीट्रिक टन, भरेड़ी कलां से 246 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।