संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला कैंट की ओर से नवंबर में आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी टेक्निकल और ट्रेडमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। भर्ती निदेशक अंबाला कर्नल वीएस पांडेय ने बताया कि भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला कैंट की ओर से नवंबर में आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी टेक्निकल और ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर उपरोक्त परिणाम में प्रकाशित हुआ है। वह आगे के दस्तावेज के लिए 14 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला कैंट में रिपोर्ट करें। सभी चयनित उम्मीदवार 10वीं और 12वीं के ओरिजिनल मार्क शीट, आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल साथ में अवश्य लाएं।