संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर से आवारा कुत्तों को पकड़कर फर्म नसबंदी व टीकाकरण कर रही है। फर्म ने अब तक करीब 1006 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी व टीकाकरण किया गया हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के लिए एक फर्म को बीते 13 फरवरी को वर्कऑर्डर दिया था। निगम में करीब 150 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसका फर्म द्वारा निपटारा कर दिया गया है। नसबंदी व टीकाकरण के बाद वापस इन आवारा कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है। फर्म ने अब तक करीब 1006 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी व टीकाकरण किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्य को ठीक प्रकार से चलाने के लिए निगम की ओर से एक निगरानी कमेटी का भी गठन किया गया हैं। जिसमें कमेटी के सदस्य उप-निगम आयुक्त, उप-निर्देशक पशुपालन विभाग, सब डिविजन अधिकारी पशु पालन विभाग, पशु चिकित्सा अधिकारी अंबाला, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम हैं। इनके द्वारा समय-समय पर फर्म की ओर से किए जा रहे कार्य की जांच भी की जाती हैं।