फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सदस्यों के संस्कार के बाद चुगे गए फूल तो छलके आंसू

विज्ञापन
अंबाला के गांव बलाना स्थित शमशानघाटन के फूल चुगते लोग। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांव बलाना में माता-पिता और पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर धरे गए आरोपी बालकिशन को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस की ओर से आरोपी का रिमांड मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने मंजूर नहीं किया।
दूसरी ओर गांव बलाना में परिवार के छह सदस्यों के संस्कार के बाद रविवार को फूल चुगे गए। गमगीन माहौल के बीच परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी पहुंचे और उन्होंने फूल चुगे। नम आंखों के बीच फूलों को मृतक सुखविंद्र के चाचा व उनके परिवार के सदस्य हरिद्वार लेकर गए।
विज्ञापन

विदित हो कि 26 अगस्त को सुबह करीब सात बजे गांव बलाना निवासी इंश्योरेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर सुखविंद्र सिंह अपने ही घर में फंदे से लटका था और परिवार के सभी सदस्य मृत अवस्था में थे। पुलिस की जांच में आया कि सुखविंद्र ने पांचों सदस्यों को मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें सुखविंद्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने इफको टोकियो कंपनी के अधिकारी बालकिशन ठाकुर और यमुनानगर साई होंडा के मालिक कवि नरूला को ठहराया था।
विज्ञापन

लिखा था कि जबरन 10 लाख रुपये मांगे थे और न देने पर उसे व परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इससे तंग आकर ही उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मामले में पुलिस ने एक आरोपी बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। उधर, गांव बलाना में परिवार के छह सदस्यों के संस्कार के बाद रविवार को फूल चुगे गए। इस मौके पर अंबाला शहर विधायक असीम गोयल भी पहुंचे और सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें