फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद रोका टावर लगाने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। वार्ड नंबर-10 में लगाए जा रहे मोबाइल टावर को लेकर निवासियों ने कड़ा ऐतराज जताया। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार को लोगों की मांग को देखते हुए टावर का काम रुकवा दिया। बीते दिनों जेसीबी से एक प्लॉट में खुदाई का कार्य किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि यह मोबाइल टावर की जा रही है। पता चलने पर स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह मठोंन, परमजीत सिंह पार्षद, चरणजीत सिंह, लवली, रघुबीर सिंह, युवा नेता रजत मलिक और अन्य लोग एसडीएम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने रोष जताते हुए सारी स्थिति के बारे में अवगत करवाया। वार्डवासियों के रोष को देखते हुए एसडीएम ने नगर पालिका सचिव को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वार्ड वासियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर बुधवार दोपहर तीन बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे बराड़ा के मुख्य बाजार में धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से टावर के निर्माण कार्य को तुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें