फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दर्शन देख जीवां गुरु तेरा...से संगत हुई निहाल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय
विज्ञापन
अंबाला। राजन के राजा महाराजन के महाराजा...और दर्शन देख जीवां गुरु तेरा-पूरण करम होये प्रभु मेरा... आदि गुरु शब्द सुनकर संगत निहाल हुई। यह मौका था रविवार को छावनी के गांधी मैदान में आयोजित सेवा सिमरन सोसाइटी गुरुद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार अंबाला छावनी की ओर से आयोजित गुरमत समागम का।
विज्ञापन

इस गुरमत समागम में इलाही वाणी का कीर्तन और कथा करने के लिए भाई हरजिंद्र सिंह श्रीनगर वाले, भाई रविंद्र सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले, भाई सरबजीत सिंह कथा वाचक लुधियाना वाले, भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले, भाई जसकरन सिंह पटियाला वाले, भाई सतनाम सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले शामिल रहे। इसमें गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मुख्य रूप से शामिल रहे।
सोसायटी के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने कहा कि सबसे पहले समागम स्थल पर एक नगर कीर्तन के रूप में गुरु महाराज का पावन स्वरूप पालकी में सजा कर लाया गया था। नगर कीर्तन में सबसे आगे फारुखा खालसा हाई स्कूल का बैंड शामिल रहा और भारी संख्या में संगत शामिल हुई। उधर, समागम में संगतों के लिए चाय, जलेबी, पकौड़े का लंगर अटूट बरताया गया। इस कार्यक्रम में एवी सिंह, अंबाला सिद्ध मंडल ट्रस्ट के सेवादार विनीत कुमार, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, हरिंदर सिंह और दलजीत सिंह मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें