शहजादपुर। पुलिस थाना शहजादपुर से कुछ दूरी पर स्थित ऋषि नगर में बुधवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात ने आग लगा दी। ऋषि नगर बापौली रोड निवासी धीरज कुमार ने शहजादपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास स्विफ्ट कार है। घर पर काम लगा होने के कारण उसने कार संजीव कुमार के घर के बाहर खड़ी की थी। बुधवार की देर रात लगभग एक बजे अनजान लोगों ने कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब तक हम कार में लगी आग पर काबू पाते तब तक कर जल चुकी थी। संवाद