संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत भवन जिला स्तरीय अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा और उनके पूर्व शिष्य अटल कैंसर केयर सेंटर अंबाला छावनी के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल वर्मा के लिए विशेष रूप से अविस्मरणीय बन गया, जब गुरु-शिष्य दोनों को एक ही मंच पर सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से सुधीर कालड़ा को निपुण हरियाणा मिशन के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. यशपाल वर्मा को कैंसर के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और इसके उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सुशासन पुरस्कार प्रदान किया गया।