फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 30 साल बाद महमूदपुर से गोली रोड का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
महमूदपुर से गोली गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के काम की शुरुआत करते जिला महामंत्री गोल्डी सै
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

साहा। महमूदपुर से गोली गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। लगभग 30 साल से जर्जर हाल सड़क के सुधरने से राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। सड़क का काम शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने जिला महामंत्री गोल्डी सैनी का धन्यवाद व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि महमूदपुर से गोली रोड की खस्ताहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था और हादसों का खतरा बना रहता था।इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों व गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर और मिठाई बांटकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें