फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 25 टीबी मरीजों को लिया गोद, अब देंगे पोषण आहार

विज्ञापन
नारायणगढ़ अस्पताल में टीबी मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम में शामिल हुए ओमकार सेवा वेलफेयर सोस
विज्ञापन
नारायणगढ़। नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत निक्षय मित्र योजना के तहत ओमकार सेवा वेलफेयर सोसाइटी 25 मरीजों को पोषण किट वितरित की है। संस्था के प्रधान विशाल वर्मा ने बताया कि इससे पूर्व जिला में संस्था द्वारा 207 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था जिन्हें 6 महीनों तक हर माह प्रोटीनयुक्त पोषण आहार दिया जा चुका है। इस सामाजिक सेवा अभियान को ओर आगे बढ़ाते हुए संस्था ने जिला अंबाला में 129 मरीजों को और गोद लिया है, जिसमें 25 मरीज नारायणगढ़ के भी शामिल हैं। डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा हर टीबी मरीज को पोषण आहार हेतु प्रतिमाह एक हजार रुपये की डीबीटी के माध्यम से 6 महीने तक सहायता दी जाती है, इसके अतिरिक्त, यदि समाज के कोई व्यक्ति, संस्था या संगठन निक्षय मित्र बनकर सहयोग करना चाहते हैं, तो वे प्रत्येक मरीज को प्रतिमाह पोषण आहार या समकक्ष सामग्री प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर ओमकार सेवा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान विशाल वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शौदा, प्रेस सचिव तरसेम कुमार, ज्योति वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें