फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय आईटीआई में जल्द शुरू होंगे दाखिले, हेल्प डेस्क भी होंगे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लड़के में दाखिला प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए संस्थान ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संस्थान में दाखिला प्रक्रिया के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड का 10वीं व 12वीं परीक्षा परिणाम भी जारी हो गया है। अब आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। आईटीआई में 31 ट्रेड की 1120 सीट पर दाखिला होगा।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय आईटीआई में दाखिला के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। आईटीआई संस्थानों को स्कूलों में जाकर दाखिला के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थी अपने दाखिला संबंधित कागजात भी तैयार करवा लें। बीते दिनों 10वीं व 12वीं हरियाणा व सीबीएसई बोर्ड का परिणाम जारी हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने दाखिला के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। स्टाफ कर्मचारियों का शेड्युल बनाकर स्कूलों में भेजा जाएगा और दाखिला के बारे में अभियान चलाया जाएगा। वहीं, आईटीआई में दाखिला के बारे में पूछने के लिए भी आवेदक पहुंच रहे हैं।

संस्थान में प्लेसमेंट पर भी दिया जा रहा जोर : सांगवान
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उसके लिए संस्थान में हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे और विद्यार्थियों का निशुल्क आवेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में दाखिले को लेकर हर वर्ष विद्यार्थियों में उत्साह रहता है, क्योंकि संस्थान में प्लेसमेंट ड्राइव भी समय-समय पर करवाई जाती हैं। संस्थान के विद्यार्थी देश और विभिन्न राज्यों में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। संस्थान में आधुनिक मशीनरी भी लगाई गई है। जिससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दाखिला के लिए स्कूलों में जाकर दाखिला अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्टाफ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शेड्युल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें