फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको गुमराह कर दो घंटे तक बिठाए रखा : माजरी

विज्ञापन
शहर के नई अनाज मंडी ​स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदा​धिकारी जानकार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने बैठक की। बैठक के उपरांत यूनियन प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसानों की मांगों के लिए वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नई अनाज मंडी में सोमवार को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको गुमराह कर दो घंटे तक बिठाए रखा। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री को शांतिपूर्वक तरीके से ज्ञापन देना चाहते थे। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को बातचीत के लिए समय देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर होने वाली कार्रवाई, मंडियों में हो रही किसान से लूट, बेसहारा गोवंश से परेशानी, आंदोलन के दौरान हुए मुकदमे रद, जलभराव से निजात व धान की फसल का खराबा, गन्ने का बकाया भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें