हाल ही में एसपी कार्यालय के पास प्रॉपर्टी डीलर के गले से झपटी थी चेन
झपटमारों के हौंसले इतने बुलंद है कि 22 सितंबर को एसपी कार्यालय से महज 50 कदम की दूरी पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे गए थे। बावजूद पुलिस की तरफ से इन झपटमारी की वारदातों पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। 22 सितंबर को पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय के पास से पल्सर बाइक सवार दो झपटमार प्रॉपर्टी डीलर के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। प्रापर्टी डीलर जिम से अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सेक्टर-7 जा रहा था। रात के समय हेलमेट पहने आए आरोपी करीब दो लाख रुपये की कीमत वाली चेन छीन ले गए थे।