फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार का दरवाजा खुलने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर स्थित सी लाल अस्पताल के ठीक सामने अचानक कार का दरवाजा खुलने पर तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक्टिवा सवार सास की मौत हो गई। जबकि बहू और उसके दोनों बच्चों को चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से 55 वर्षीय सास कमलेश को छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने घायल रितु के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उधर, पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी भी खंगालेगी, जिससे कि स्थिति स्पष्ट हो सके।
महेश नगर स्थित टांगरी बांध किनारे अमन नगर निवासी घायल रितु ने बताया कि उसके पति महेश नगर में फ्रूट की रेहड़ी लगाते हैं। दोपहर के समय वह अपनी सास कमलेश और दो बच्चों के साथ पति को खाना देने के लिए गई थी। जैसे ही वह लौट रहे थे कि सी लाल अस्पताल के बाहर खड़ी कार के चालक ने अचानक से ड्राइवर साइड वाला दरवाजा खोल दिया। इतने में वह कुछ समझ पाती कि एक्टिवा सहित टकराने के बाद नीचे गिर गए। सास के गिरते ही उनकी नाक से खून बहना शुरू हो गया था। जब तक अस्पताल लेकर जाते तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा कार चालक के लापरवाही के दरवाजा खोलने के कारण हुआ है। बहु रितु की शिकायत पर कार चालक पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुशील, जांच अधिकारी महेश नगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें