अंबाला। अंबाला-साहा हाईवे पर सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में छावनी के श्याम नगर निवासी सुखविंदर ने एक लिखित शिकायत दी गई है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि वो घर से बाजार जाने के लिए एक्टिवा पर निकला था। सड़क पर जाते समय पीछे से एक कार चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।