अंबाला। बेगमपुरा एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी हो गया। ये घटना अंबाला कैंट स्टेशन पर हुई। जालंधर निवासी चांदमती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। चांदमती ने बताया कि ट्रेन नंबर 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में वो 3 दिसंबर को वाराणसी से जालंधर तक यात्रा कर रही थी। ट्रेन 4 दिसंबर की सुबह लगभग 8 बजे जब अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो उसने चाय वाले को बुलाया। इस दौरान कुछ चाय उसके पैर पर गिर गई। जब वो पैर साफ करने के लिए नीचे झुकी तो इस दौरान सीट पर रखे पर्स को कोई उठाकर ले गया। पर्स में मोबाइल फोन सहित नकदी व जरूरी कागजात थे।