साहा। साहा से व्यक्ति की बैटरी व अन्य सामान चुराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहटा गांव निवासी अमित कुमार उर्फ मित्ता को काबू कर लिया। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में साहा थाना पुलिस ने मंजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप लगाया था कि 19 नवंबर की रात को उसकी बैटरी व अन्य सामान चोरी हो गया था। संवाद