फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाते से चार लाख रुपये निकालने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रमजान को काबू कर लिया। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल को हैक कर उसके खाते से 2 लाख रुपये उड़ाए, वहीं उसके नाम पर पांच लाख कर्ज भी ले लिया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक खातों की जांच शुरू की। खाते के मालिक आरोपी रमजान का नाम सामने आया। साइबर क्राइम थाना अंबाला के उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि 4 जनवरी 2025 को सुखजिंदर सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपियों ने उसे एक फाइल भेजी थी। जैसे ही उसने उस फाइल को खोला तो मोबाइल हैक हो गया था। ठगों ने खाते से 4 लाख रुपये उड़ा दिए और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसके नाम पर बैंक से 5 लाख रुपये का लोन भी स्वीकृत करवा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें