फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक यौनाचार अश्लील हरकतें करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी पत्नी से अप्राकृतिक यौनचार करने और बेटी के साथ भी अश्लील हरकत करने की शिकायत पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई है। महिला ने बताया कि उसका 2013 में अपने पति से तलाक हो गया था। इस विवाह से उसके पास 11 साल की लड़की है। 30 अप्रैल, 2017 को उसकी दूसरी शादी चरण सिंह के साथ हुई। उसके दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। शादी के बाद से ही आरोपी ने महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। इंकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। 6 माह बाद आरोपी उससे जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार उसकी गैर मौजूदगी में बेटी को भी गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों को गोली मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि चरण सिंह उन्हें कमरे में बंद कर लाइट बंद कर देता था। 25 व 20 अक्टूबर को आरोपी ने महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाए। चरण से खतरा बताते हुए पीड़ितों ने उसे खिलाफ कानून की शरण ली। एएसआइ सुमन लता के अनुसार महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें