फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर निवासी एक 24 वर्षीय महिला ने काजीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर काजीवाड़ा निवासी शैंकी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से सहारनपुर में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात काजीवाड़ा निवासी शैंकी से हुई थी। पहले उससे दोस्ती हुई और बाद में ये प्यार में बदल गई। उसने बताया कि पति से अनबन होने के कारण उसका सहारनपुर कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है और फिलहाल वह अंबाला शहर में रह रही है। जून 2020 में शैंकी ने उसे शादी करने की बात कहीं और अंबाला सिटी के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह सहारनपुर चली गई, वहां भी शैंकी उसके घर पर आता रहा। उसने आरोप लगाया कि शैंकी शादी का झांसा देकर लगाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह 8 माह की गर्भवती है। महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने उसे और उसके 3 साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें