फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी कि उसके गांव के ही रहने वाले आरोपी बबलू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सारी घटना परिजनों को बताई। शिकायत के अनुसार आरोपी युवक नाबालिग का पीछा करता था। 13 नवंबर को उसने उसे लड्डू में कुछ मिलाकर खिलाया और बाइक पर बिठाकर पास के खेत में बने कमरे पर ले गया और यहां उसने हैवानियत भरा काम किया। आरोपी ने किसी को भी कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, लेकिन नाबालिग ने दो दिन बाद यह सारी बात परिजनों को बताई और परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को वीरवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें