फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। युवक को बहला फुसलाकर ले जाने और फिर नहर में डुबोकर मार डालने का मामला सामने आया है। इसको लेकर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी खारवन तहसील जगाधरी जिला युमनानगर ने बताया कि उसका 25 वर्षीय लड़का गुरबचन सिंह बलदेव नगर में किराए के मकान में रहता था। वह अपनी गाड़ी खुद किराए पर चलाता था। आरोप है कि शनिवार को गुरदीप सिंह अन्य युवकों के साथ मेरे लड़के को घर से बहला फुसलाकर ले गए। आरोपियों ने गांव अहमा नहर पर उसे शराब पिलाई व अन्य नशा जबरदस्ती देकर उसको पानी डुबो दिया और उसको मार डाला। उन्होंने बताया कि उनकी तीन साल से आपसी रंजिश चल रही है। जिसमें गुरदीप सिंह व अन्य ने उनके लड़के को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें