नारायणगढ़। एक गांव में पड़ोसियों द्वारा एक महिला को पीटने और उसके कपड़े फाड़कर जलील करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव की गली से गुजर रही थी। तभी आरोपी रविंद्र कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी पूनम और मां मामो देवी को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसे घसीटा और चौक में उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के कान की बालियां और अंगूठी भी छीन ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद