घर से जेवर व नकदी चोरी के मामले में सीआइए 2 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ चूचू निवासी डीआरएम कांप्लेक्स चंद्रपुरी कॉलोनी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी सुंदर नगर अंबाला छावनी ने 14 सितंबर 2022 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई कि 13 सितंबर 2022 को किसी अज्ञात ने सुंदर नगर स्थित उसके घर से सोने का सैट, सोने की बालियां, 3 अंगूठी सोना, पांजेब, नकद राशी, एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।