फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल और कारतूस के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। देसी पिस्तौल और कारतूस लेकर घूम रहे युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया। जानकारी के अनुसार एसटीएफ दल को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। वह किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टांगरी बांध के पास युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से देसी पिस्तौल (कट्टा) और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कमल हुसन निवासी गांव नग्गल करधान के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें