अंबाला। शराब की तस्करी के मामले में एंटी नारकोटिक सेल अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नवीन निवासी ट्यूबवेल कॉलोनी थाना महेशनगर को 52 बोतल देसी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके अलावा थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी देव सिंह निवासी काशी नगर थाना बलदेव नगर अंबाला शहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से 08 बोतल देसी शराब बरामद की और मामला दर्ज किया। संवाद