फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नशा तस्करी के मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शाहरूख खान निवासी रामकिशन कॉलोनी बस्ती अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एंटी नारकोटिक सेल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना नारायणगढ़ क्षेत्र बरौली रोड के पास नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की गई। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 14 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी की पहचान राजिंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी कुम्हार कॉलोनी नारायणगढ़ जिला अंबाला के रूप में हुई। जिसे हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी शाहरुख खान निवासी रामकिशन कॉलोनी अंबाला छावनी भी इस मामले में संलिप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें