अंबाला सिटी। नशा तस्करी के मामले में सीआईए-2 की टीम ने सिटी के हीरा नगर निवासी नितिन को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से हेरोइन बरामद हुई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी से पता लगाया जाएगा कि आखिर वह किसी सप्लाई करने जा रहा था और कहां से नशा लाया था। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नितिन हेरोइन बेचने का काम करता है। टीम ने हीरा नगर में दबिश देकर आरोपी को काबू किया था।