फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच किलो चूरापोस्त सहित आरोपी काबू

Sat, 04 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पांच किलो चूरापोस्त सहित जीआरपी ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान बरेली निवासी राजेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए से काबू किया गया है, उसके पास मिले बैग से पांच किलो 538 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है जोकि वो यूपी से लेकर आया था और इसकी सप्लाई पंजाब में देनी थी। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके अन्य सहयोगियों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें