अंबाला। अवैध हथियार और कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। सीआईए -2 अंबाला के पुलिस दल ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही की।
पुलिस ने थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक पार्क सेक्टर-34 अंबाला छावनी से आरोपी विक्रम सिंह उर्फ चिराग निवासी गांव शाहपुर जिला अंबाला को अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी का न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन का रिमांड मंजूर हुआ। सीआईए -2 अंबाला के पुलिस दल द्वारा चार नवंबर को अपराधों की रोकथाम और अपराधियों को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही थी।
गश्त के दौरान पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक पार्क सेक्टर-34 अंबाला छावनी में घूम रहा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक पार्क सेक्टर-34 के साथ छापामारी की। इस दौरान आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उससे अवैध देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह उर्फ चिराग निवासी गांव शाहपुर जिला अंबाला के रूप में हुई। जिसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। संवाद