अंबाला। महेश नगर स्थित पूजा पेट्रोल पंप के पास से सीआईए-1 टीम द्वारा 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पूजा पेट्रोल पंप के पास किसी को नशीला पदार्थ की सप्लाई देने आएगा। इसी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। पकडे़ गए आरोपी की पहचान शाहपुर निवासी सुखबीर के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी की यह हेरोइन वह कहां से लेकर आया था।