फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक किलो 152 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एक किलो 152 ग्राम चरस सहित जीआरपी की सीआईए टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल के कुल्लू निवासी मोहन सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। सीआईए प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी नशे की वस्तु सहित प्लेटफार्म 2-3 पर सहारनपुर साइड पर बैठा हुआ है। मौके पर पहुंच जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से चरस बरामद हुई जोकि वो हिमाचल से लेकर आया था और इसे आगे सप्लाई देनी थी। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें