फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ग्राम हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सेठी मार्केट सिघांवाला रोड अंबाला शहर से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 13 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मन सेवक उर्फ सेवक निवासी गांव सिघांवाला के रूप में हुई है। उस पर थाना अंबाला शहर में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक सेल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सेठी मार्केट सिघांवाला रोड अंबाला शहर के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग करते समय तलाशी लेने पर मन सेवक से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें