गांव फतेहगढ़ में घर में घुसकर डंडों से हमला कर मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव निवासी गांव फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता प्रदीप गिरी निवासी गांव फतेहगढ़ थाना पंजोखरा ने गत दिवस 17 जुलाई 2022 को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी आरोपी गौरव दीवान, योगी दीवान व आरोपित महिलाओं ने उसके घर में घुसकर डंडो से हमला कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।