अंबाला। नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी सिवांस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिगा की माता ने 5 दिसंबर 2023 को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई कि 25 नवंबर 2023 को आरोपी सिवांस कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया । इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी को काबू किया।