फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांगरी नदी से अवैध खनन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार उर्फ बूटा निवासी गांव चंदपुरा को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता खनन एवम भू-विज्ञान विभाग अधिकारी राजीव कुमार अंबाला ने 12 अक्तूबर को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि 09 अगस्त को आरोपी विकास कुमार ने ट्रैक्टर-ट्राली से टांगरी नदी से अवैध खनन किया था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें