फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेरोइन तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड

Fri, 23 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। मुलाना स्थित चाचा भतीजा ढाबे के पास से सीआईए-नारायणगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 ग्राम 32 मिलिग्राम हेरोइन सहित मुलाना के सालेहपुर गांव निवासी मोहित कुमार को काबू किया। वीरवार कोर्ट में पेश आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सीआईए-नारायणगढ़ उप निरीक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराध नियंत्रण के लिए गश्त पर तैनात थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना मुलाना क्षेत्र चाचा भतीजा ढाबा के निकट नशे का अवैध कारोबार होता है। आरोपी भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर जाएगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि यदि वह अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मादक पदार्थ रखने वाले व्यक्ति को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोज रूम अंबाला व हेल्पलाइन नंबर 9729990117, 9729990112 पर तुरंत दें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा व उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें