अंबाला। सीआईए-वन ने धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टाबर गांव थाना नुकड जिला सहारनपुर निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राज सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए आरोपी राजिंदर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी दी थी कि राजिंदर सिंह उर्फ राज सिंह भी इस मामले में संलिप्त है।
इस संबंध में समलेहड़ी गांव निवासी अंकुर ने पांच जनवरी 2022 को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी मुरशलीन, जसवंत उर्फ रिंकु, राजेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ मलवई, हरप्रीत सिंह, डाॅ विनोद, बब्बभान व मन्नु उर्फ गोल्डी ने 19 जुलाई 2017 को कैंसर की दवाई के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़प कर धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच सीआईए-वन को सौंप दी थी।
-