नाबालिग का अभद्र वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन कुमार उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशा किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता पीड़िता कि माता 25 मई 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 जनवरी 2022 को आरोपी वरूण व बाबू ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री की अभद्र वीडियो बनाकर वायरल कर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी काबू किया।