फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन के इकरारनामे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जमीन बेचने का इकरारनामा करके सुरिंद्र से 47 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने रत्नगढ़ के खेड़ा गांव निवासी दर्शन सिंह को काबू किया है। आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से नकदी बरामद की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि उसके साथ ओर कौन-कौन संलिप्त है। इस मामले में 5 जून को सदर थाना पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब की प्रीत कॉलोनी निवासी सुरिंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित का आरोप था कि 27 अगस्त 2021 से 21 दिसंबर 2023 के दौरान आरोपी दर्शन सिंह व अन्य ने उसके साथ जमीन बेचने का इकरारनामा करके करीब 47 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए थे। आरोपी ने उस जमीन को किसी अन्य को बेचने के लिए भी ब्याना लिया हुआ था। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें