पुलिस द्वारा आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत थाना नारायणगढ़ में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में गत दिवस पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी जय कुमार निवासी गांव सरावां थाना सढौरा को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां उसका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। बतादें कि इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता गांव कल्याणा निवासी प्रशांत वालिया ने गत वर्ष 28 दिसंबर को थाना नारायणगढ़ में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि 3 नवंबर 2017 से 17 मार्च 2020 के दौरान आरोपी राहुल, जयकुमार व अन्य ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की थी। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी थी।