अंबाला। जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करके चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैरवाली गांव करनाल निवासी साहिल को गिरफ्तार किया। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 जून को हरमन सिटी रोड छोटा खुड्डा के पास आरोपी साहिल ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। संवाद