दो दोस्तों पर काला पुल के पास चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार निवासी गीता नगरी अंबाला शहर को गिरफ्तार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुनील कुमार उर्फ विक्की निवासी बंसल विहार अंबाला शहर ने 18 मार्च को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने कहा था कि काला पुल अंबाला शहर के पास आरोपी संजय कुमार निवासी गीता नगरी ने उससे व उसके दोस्त महेश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से जानलेवा हमला करते हुए दोनों को घायल कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को काबू किया।